"बादाम के सेहतमंद गुणकारी उपयोग"





बादाम एक तरह का मेवा होता है। बादाम (अंग्रेजी में आलमंड कहते हैं) की बड़े स्तर पर खेती होती है। बादाम का पेड़ आड़ू जैसा दिखता है, इसलिए इसे आड़ू परिवार का फल मन गया है। आयुर्वेद में इसे बुद्धि नसों में  लाभप्रद माना गया है। भारत में यह कश्मीर राज्य का पेड़ माना जाता है।

 



"बादाम के सेहतमंद गुणकारी उपयोग"



 

एक आउंस (25 ग्राम ) बादाम में 160 कैलोरी होती है, इसीलिए यह शरीर को ऊर्जा देता है। लेकिन इसकी अधिकता मोटापा भी कर सकती है। इसमें निहित कुल कैलोरी का 3/4 भाग वसा से मिलता है, बाकी प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट से मिलता है।  

इसमें कार्बोहायड्रेट बहुत कम होता है।  सुबह उठकर भीगे बादाम खाने की सलाह तो हम से सालों सुनते आ रहे हैं। तो चलिए आज इसके गुणों की विस्तृत चर्चा की जाये।

 बादाम के कई आश्चर्यजनक गुण हैं, बादाम स्वास्थ्य के लिए तो गुणकारी है ही साथ ही ये त्वचा के लिए भी लाभप्रद है

बादाम खाने के सेहतभरे फायदे : 


रोज़ बादाम खाएं-स्वस्थ रहने के लिए रोजाना खाने चाहिए। बादाम में प्रोटीन, वसा, विटामिन, और मिनरल प्रचुर मात्रा में होते  जिससे स्वास्थ्य के साथ त्वचा भी स्वस्थ रहती है। बादाम में पोषक तत्व की उपस्थिति याददाश्त बढ़ाती है।

सुधारें रक्त संचार:


 बादाम में पोटैशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है और सोडियम की मात्रा काफी  कम होती है।  इससे हमारे शरीर में रक्त का संचार सुचारू रूप से चलता है। जिससे शरीर के हर अंग में पूरी तरह ऑक्सीजन पहुंचती है। 

झुर्रीमुक्त त्वचा -


बादाम में एंटीऑक्सीडेंट की उपस्थिति से और बढ़ती उम्र थामने के गुण से ये झुर्रीमुक्त त्वचा का गठन करता है। रोजाना बादाम का तेल चेहरे  पर लगाने से भी ये लाभ मिलता है।

स्वस्थ तंत्रिका तन्त्र-


बादाम खनिज और प्रोटीन का भण्डार है, इससे  बौद्धिक स्तर को भी स्वस्थ बनाता है। 

दिल को स्वस्थ बनाये-


ये दिल को सेहतमंद बनाता है, अगर सप्ताह में 5 दिन बादाम  का सेवन   किया जाये तो दूसरों की तुलना में ह्रदयाघात का खतरा 50 फीसदी कम होता है। दिल  को बिमारियों से दूर रखने में सहायक होता है।  

खराब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित-


बादाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल की स्थिति सही होती है।  


ब्लड प्रेशर नियंत्रित-


बादाम में कम सोडियम और ज्यादा पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित  करता है। 

हड्डियों को मजबूती दे-


बादाम में कैल्शियम भरपूर पाया जाता है,  हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है मतलब ऑस्टियापोरोसिस का खतरा कम हो जाता है, साथ ही दांत भी मजबूत होते हैं।  

मोटापा कम करे-


बादाम में मौजूद फैटी एसिड और अनसेचुरेटेड फैट होने से  प्रयोग मोटापा घटाने में सहायक होता है। 


पाचनक्रिया सुधारे -


बादाम तेल के सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज़ दूर होती है।और शरीर ताकतवर बनता है। हर रोज रात को दूध में 250 मिलीग्राम गुनगुने दूध  में 5-10 मिली बादाम तेल मिलाकर सेवन करना चाहिए।

मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा- 


मीठे बादाम तेल के सेवन से मांसपेशियों में दर्द की तकलीफ़ से तुरन्त आराम मिलता है।

बालों को चमकदार बनाये-


बादाम तेल से रुसी ठीक होती है और इसमें मौजूद विटामिन तथा खनिज 

पदार्थ बालों को सेहतमंद बनाता है।

keywords:

बादाम के गुणकारी प्रयोग, रोज़ बादाम खाएं, सुधारें रक्त संचार, झुर्रिमुक्त त्वचा, स्वस्थ तंत्रिकातंत्र, दिल को सस्थ बनाये, खराब कोलेस्ट्रोल नियंत्रित, ब्लड प्रेशर सामान्य, हड्डियों की मजबूती, मोटापा कम करे।


9 टिप्पणियाँ

  1. शुभ संध्या कला बहन
    बादाम और छुहारा
    सर्दियों से और ज़ियादा सेहत बनाता है
    सर्दियों मे जठराग्नि तीव्र रहती है
    सब फायदा करता हैं
    उपयोगी जानकारी
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. इसे देखिए
    हमारी लिखी कविता
    yashodadigvijay4.wordpress.com/2017/11/21/%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6/

    जवाब देंहटाएं
  3. @yashodadigvijay4
    जी बिलकुल सही कहा अपने, सर्दियों में ये बहुत लाभकारी है.आपका शुक्रिया अपने मेरी पोस्ट पढ़ी.

    जवाब देंहटाएं
  4. अतिसुन्दर भावनाए व्यक्त की आपने.
    मौसम मन का
    हो जाता है अजीब…
    रहता है हरदम…
    आवाज के बगैर..
    रहता है दर्द
    रिसता है मन का
    बुझती सी है
    खुशियाँ..
    आँगन की…
    बहुत खूब.

    जवाब देंहटाएं
  5. बादाम के बारे में बहुत उपयोगी जानकारी दी है आपने धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  6. जी शुक्रिया आपका ज्योति जी.

    जवाब देंहटाएं
  7. […] दही उदर रोग, कोढ़, बवासीर, पेट दर्द, दस्त, कब्ज, वात और कीड़ों को खत्म करता […]

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने