कहते हैं बुजुर्गों की बात और आंवले का स्वाद बाद में पता चलता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार आंवला फल के साथ पेड़ भी पूजनीय मन गया है।आमला आयुर्वेद में इसे अमृतफल माना गया है। इसमें विटामिन C की प्रचुर मात्र की उपस्थिति इसको स्वास्थ्यवर्धक गुण वाला बनती है।

विटामिन C ऐसा नाजुक तत्व है जो गर्मी के प्रभाव से नष्ट हो जाता है, लेकिन आँवले का ये गुण कभी नष्ट नहीं होता। हर इंसान को प्रतिदिन 50 मिलीग्राम विटामिन C की जरूरत होती है। एक आंवला दो सन्तरे के बराबर होता है। आंवले का मुरब्बा ताकत देता है।
यह एक ऐसा फल है जिसका हर हिस्सा अपने आप में गुण समेटे है। आमला छोटे आकर का हरे रंग का फल है। इसका स्वाद बेहद खट्टा होता है। आवंले में सारे रोग दूर करने गुण व शक्ति होती है। आवंला युवकों को यौवन प्रदान करता है।
आंवले (आमला) के फायदे और गुण:-
इसे हर मर्ज की दवा खा गया है। नियमित रूप से इसके सेवन से बुढ़ापा दूर रहता है। और बहुत सारी बिमारियों से निजात पा सकते हैं। आंवला एक और इसके फायदे अनेक हैं।
आईये हम आपको आंवले से क्या-क्या फायदे हैं, इसे विस्तार से चर्चा करते हैं-
- आंवला एक अंडे से अधिक बल देता है.
- आंवला ब्लड प्रेशर में लाभप्रद है।
- गर्भवती स्त्रियों को आंवला किसी भी रूप में अवश्य लेना चाहिये जिससे उलटी आना बन्द होती है।
- आंवला खाने से लिवर को शक्ति मिलती है, इससे हमारे शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से भर निकलते हैं।
- आंवले का चूर्ण का उबटन चेहरे को दाग-धब्बों से मुक्त करता है।
- गर्मियों में चक्कर आये या जी घबराये तो आंवले का शर्बत फायदेमंद है।
- आंवले को पीस कर उसकी फांकी लेने से बैठी आवाज साफ़ होती है।
- आंवला के सेवन से हमारी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
- आँवला खाने से आँखों की रौशनी बढ़ती है।
- आंवले का जूस पिने से खून साफ़ होता है.
यहाँ पर मैंने आपको आंवले के सब गुण बताये और इसके फायदे भी बताये, ये सब आपकी जानकारी के लिए है, अगर आप इसे अपने जीवन में उतारना चाहते हैं तो अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
आपको आवंला के बारे में ये जानकारी कैसी लगी, मुझे अवश्य लिखें आपकी राय का मुझे इन्तजार रहेगा।
[…] आंवले (आमला) के फायदे और गुण, Amla ke fayde in hindi”… […]
जवाब देंहटाएं[…] आंवले (आमला) के फायदे और गुण, Amla ke fayde in hindi”… […]
जवाब देंहटाएं[…] ही एक खास, गुणकारी, स्वास्थ्यवर्धक फल है, जो खुद में अनेकों लाभकारी गुण […]
जवाब देंहटाएं[…] आंवले (आमला) के फायदे और गुण, Amla ke fayde in hindi”… […]
जवाब देंहटाएंएक टिप्पणी भेजें