शहद एक रामबाण चमत्कारी औषधि



 शहद  औषधियों  में कोई नया नाम नहीं है, आयुर्वेद चिकित्सा में प्राचीन काल से शहद का उपयोग औषधि के रूप में होता आया है। ऋषि-महर्षियों द्वारा शहद का बहुत प्रचार किया गया है। आयुर्वेद के ग्रन्थ चरक संहिता(जो ईसा से 100 साल पहले रचा गया,) में शहद को चार प्रकार का माना गया है। 


शहद एक रामबाण चमत्कारी औषधि


इन चारों शहद में सबसे श्रेष्ठ माक्षिक शहद होता है, इसका रंग सरसों के तेल के सामान पीला होता है, पौतिक  का रंग घी के समान सफेद पीला और क्षौद्र का श्वेत होता है। आयुर्वेदिक दृष्टि से शहद स्निग्ध, श्रमनाशक, बलवर्धक, वीर्यवर्धक, रोगनाशक , कांतिजनक, और मधुर होता है।

संस्कृत में इसे माक्षिक, हिंदी में शहद, बंगला में मधु, अंग्रेजी में हनी, और लेटिन में MEL कहा गया है।


शहद के लाभ:

शहद के सेवन से अनेक लाभ होते हैं, इसे चमत्कार माना गया है।


20ग्राम  शहद और 25 ग्राम नीम्बू का रस मिलाकर तीन महीने तक सेवन करते हैं और मोटापे से छुटकारा पाते हैं।


 * 10 ग्राम शुद्ध शहद और दस ग्राम सफेद प्याज का रस डेढ़ माह तक  प्रातःकाल सेवन से पौरुष बढ़ता है, अगर थकावट दूर करनी है तो एक गिलास  ठंडे जल  में 2 चम्मच शहद घोलकर पी लें, आपका मन और तन दोनों तरोताजा हो जायेंगे


*· शहद अनेक रोगों की एक अचूक दवा है, जो रोग सामान्य उपचार से ठीक नहीं होते वो शहद के सेवन से ठीक हो जाते हैं, ये खून बढ़ने और शारीरिक शक्ति दोनों में वृद्धि करता है।


 * अगर किसी को अपना दुबलापन दूर करना है तो दिनके भोजन के बाद 3 चम्मच शहद सेवन करें और रात को सोते समय ठंडे फीके दूध में 2 चम्मच डाल कर सेवन करें, और दुबलेपन से निजात पाएं।


·*शहद और प्याज का रस बराबर मात्रा में मिलाकर बालों में लगाने से उनका झड़ना बन्द हो जाता है।


*दो चम्मच शहद और 3 अखरोट की गिरी खूब चबाचबा कर खाने से दिमाग तेज होता है।


 * जुकाम में शहद अत्यंत लाभकारी होता है, अदरक का रस और शहद दोनों की बराबर मात्रा में लेकर चाटने से खांसी, कफ और जुकाम में आराम मिलता है।


 *शहद से घाव भी भर जाते हैं, क्योंकि शहद एंटीसेप्टिक है।  शहद को अगर अपने चेहरे पर लगाएं तो बढ़ती उम्र पर रोक लगाई जा सकती है, झुर्रियां कम होती हैं


  * ताजा शहद काजल के रूप में थोड़ी सी मात्रा में लगाने से आँखों की रौशनी बढ़ती है।


·* बच्चों के अतिसार और खांसी की स्थिति में सुप्रसिद्ध बाल चतुरभद्र चूर्ण 4 रती और सुहागे की खील 1 रती शहद के साथ मिलाकर चटाने से आराम मिलता है।


 महिलाओं में कमरदर्द कारण और खास सावधानियाँ


हल्दी के 10 बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ (10 Health Benefits Of Turmeric In Hindi) 


ऊपर दी गई जानकारी को प्रयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें। अगर आपको ये लेख और जानकारी पसन्द आयी हो तो आप मुझे अपनी राय और comments जरूर भेजें। 


 



5 टिप्पणियाँ

  1. […] होता है। उन्हें हल्दी, काली मिर्च और शहद इन सबको मिलाकर सेवन करना […]

    जवाब देंहटाएं
  2. […] के होकर हमारा चेहरा साफ़ दीखता है। Ø   शहद सबसे अधिक नमी देता है इसे अपने चेहरे […]

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने