तनाव (depression) लक्ष्ण, कारण और दूर करने के 13 नुस्खे






तनाव  हमारे जीवन को अंदर तक खोखला कर देता है। जीवन की वास्तविकता को तो हम हमारे मुताबिक बदल नहीं सकते।

लेकिन अपनी जीवनशैली को कुछ हद तक बदल सकते हैं। इसे अधिक शांत और सौम्य बना सकते हैं।

माथे पर शिकन, चेहरे पर आयी तनाव  की लकीरें।  किसी भी काम में मन का ना लगना, आँखों में छाई उदासी।

शारीरिक थकान ये सब लक्षण अगर किसी इंसान में देखने को मिल रहें हैं।  तो ये निश्चय ही तनाव (डिप्रेशन ) को दर्शाता है।

इनका कारन घर में कलह, काम की व्यस्तता हो सकता है। ऐसी स्थिति में इंसान किसी से अपनी बात नहीं कह सकता।

और वो अंदर ही अंदर घुटता रहता है।  यहीं से तनाव  की प्रक्रिया शुरू होती है। उसकी आँखों के चारों और काले घेरे पड़ने लगते हैं।

ये मानसिक तनाव  के साथ-साथ शारीरिक रोगों को भी निमन्त्रण  देता है।  और आपके सौन्दर्य का भी नाश होता है।

 

तनाव दूर करें खुश रहें

 

 

तो दोस्तों इस तनाव  को हमेशा अपने आप से दूर रखने की कोशिश करें।

आइये आपको तनाव से बचने के 13 नुस्खे बताती हूँ।

जिन्हें अपना कर आप सदैव तनाव  से खुद को मुक्त रखें।

और एक स्वस्थ और खुशहाल  जीवन जियें।

1. आत्मदया से बचें, तनाव भगाएं :


मेरे जीवन में गड़बड़ियां और उठापटक हमेशा बनी रहती है। हमें पता ही नहीं चलता।

कि अगले ही पल हमारी जिंदगी कौनसा नया मोड़ ले लेगी।

इसलिए सभी को जिंदगी के हर पल को खुशी से जीना चाहिए।

ऐसा करने से हम आत्मदया से खुद को बचा पाएंगे।

2.  परिणाम से उम्मीद ना लगाएं, तनाव मिटायें:


हमे कभी भी किसी चीज से उम्मीद नहीं लगानी चाहिए।

ये मत सोचिये कि सब कुछ अपके मन मुताबिक होगा।

जब हमारी उम्मीद से अलग कुछ घटित होता है।

तो हमे बहुत तकलीफ होती है और हम तनाव ग्रस्त  हो जाते हैं।

3.  घर पर काम का बोझ ना लगाएं, तनाव मुक्त रहें:


कई लोग अपने ऑफिस का बचा काम घर ले आते हैं और घर को ऑफिस बना लेते हैं।

इससे तनाव  में वृद्धि होती है, आप अपने काम को ऑफिस मे ही पूरा कर लें।

जिससे आप घर आकर अपना वक़्त अपने आप को खुश  रखने में बिता सकेंगे।

और तनाव आपसे कोसों दूर रहेगा।

4. पानी और पुस्तक से तनाव दूर:


जब कभी आपको परिवार, नौकरी और जीवनशैली के तनाव  में नींद ना आये।

रात की नींद और चैन चुरा लें तो आप खूब देर तक नहाएं।

अगर आपको पुस्तक पढ़ने का शौक है तो ऐसे मौके पर अपनी पसन्द की पुस्तक पढ़ें और सुकून पाएं।

5.  चिंता बाँटें,तनाव मिटायें:


अपने किसी विश्वास पात्र दोस्त या रिश्तेदार के साथ तनाव  के वक़्त शेयर करें।

अपनी चिंता, भय, आशा, उतेजना को बाँटने का प्रयास करें। अकेले ही अपने कष्टों से अकेले न जूझें.

 6. लिख डालिये:


अगर आप अपने तनाव  को किसी के साथ न बाँटना चाहे।  तो आप एक कागज पर अपनी समस्या लिखें।

अपनी भाषा, व्याकरण और शैली की तरफ ध्यान न दें।

सिर्फ लिखते जाएँ और अपने तनाव  से मुक्ति पाएं।

7. तनाव मुक्ति के लिए नशे का सहारा  ना लें:


कुछ इंसान तनाव ग्रस्त होने की स्थिति से बचने के लिए नशे का सहारा ले लेते हैं।

नशा चाहे तम्बाकू हो या शराब का।

ये सब कुछ देर के लिए बेशक राहत दे।  लेकिन ये आपको स्थाई रूप से तनाव  दे देगा।

इसलिए नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए।

8. ना कहना सीखें:


आप अपने आप को हमेशा हां कहकर मुश्किल में ना डालें।

आपकी इस आदत का फायदा उठाकर लोग आपको काम का अधिक बोझ दे देंगे। जिससे आप तनावग्रस्त  होंगे।

अगर आप असहज महसूस करते हैं तो सौम्यता से ना कर सकते हैं।

9. समय को नियोजित करें:


जब आप एक ही काम को लम्बे समय तक करते रहेंगे तो एक वक़्त ऐसा आएगा।

जब आप निश्चय तौर पर तनाव  से घिर जायेंगे।

ऐसे में काम से विराम लेकर अपनी पसन्द का संगीत सुनें।

सप्ताह के अंत में अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाएँ, बागबानी करें।

अगर ये सब ना हो सके तो एक लम्बी सैर पर ही निकल जाएँ।

10. खुद को रचनात्मक और अच्छे काम में लगायें:


इस संसार में ऐसा कोई इंसान नहीं जिसकी जिंदगी में कोई मुश्किल ना आये।

इसलिए ऐसा जीवन जियें जिससे सभी को ख़ुशी मिले।

अच्छे और रचनात्मक कार्यों में अपना मन लगाएं। और तनाव  को दूर भागें।

11. अपने लिए समय निकालें:


हर इंसान को अपने लिए हमेशा वक़्त निकालना चाहिए।  वो काम करें जिससे आपको ख़ुशी महसूस हो।

हर दिन कम से कम 15 मिनिट का वक़्त आने लिए अवश्य निकालें।

12. अच्छे वक़्त को याद कर कभी अपना  मन खट्टा ना करें:


हर क्षण का आनन्द लें. कभी बीते वक़्त को याद कर मन को उदास ना करें।

कभी भी ये सोचकर परेशान ना हो कि बीता वक़्त अच्छा था.

और आज का बुरा। अपने आप पर विश्वास रखें और खुद को अपनी ताकत का अहसास दिलाते रहें।

13. बीते कल को आज पर हावी ना होने दें:


हमे सदैव अपना वर्तमान देखना चाहिए।  और अगर भूतकाल याद भी करें।

तो एक सबक के रूप में जिससे हम अपना आज सँवार सकें।  ज्यादातर तनाव  की स्थिति तब पैदा होती है।

जब हम बीते कल के अच्छे दिनों को याद करते रहते हैं।

और उस चक्कर में अपना आज भी बिगाड़ लेते हैं।

ऐसा करने से हम तनाव  को दूर करने की बजाय बढा लेते हैं।

आपको ये लेख कैसा लगा, आप मुझे अपने सुझाव अवश्य दें, आपके सुझावों और comments का मुझे इन्तजार रहेगा।  



3 टिप्पणियाँ

  1. […] व्यस्त दिनचर्या, तनाव युक्त जीवन, दूषित वातावरण, सामान्य रूप […]

    जवाब देंहटाएं
  2. […] थोड़ा गर्म रहे तभी गाय के दूध से जमे दही का जामन(Sourdough) लगाकर रात भर के लिए जमा […]

    जवाब देंहटाएं
  3. […] अभिष्यंदी -भारीपन और शिथिलता पैदा करने वाला जैसे दही। […]

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने