महागुणकारी गाजर के फायदे, Carrot Health Benefits In Hindi


प्रत्येक मौसम अपने साथ अलग तरह के  fruit साथ लाता है, और हमारे लिए यही फल एक सौगात का काम करते हैं। इनकी खासियत ये होती है कि  ये खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं लेकिन साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी अति लाभकारी होते हैं।


गाजर भी इनमें से ऐसा ही एक खास, गुणकारी, स्वास्थ्यवर्धक फल है, जो खुद में अनेकों लाभकारी गुण समेटे है।




[caption id="attachment_1084" align="alignnone" width="612"]महागुणकारी गाजर के फायदे, Carrot Health Benefits In Hindi images: GettyImages[/caption]

गाजर हमारे शरीर में शक्ति का संचार रखता है और हमारे स्वास्थ्य को fit और fine रखता है। हमारे शरीर  के लिए गाजर कितना योगदान देती है आइये आज हम इसके बारे में चर्चा करते हैं:-


गाजर एक सुप्रसिद्ध कन्द है, जो भारत में सर्दी ऋतू में सब जगह पायी जाती है। वहीं बड़े महानगरों में 12 महीने मिलती है। गाजर 3 रंगों में पायी जाती है:-


1 . लाल 2 . नारंगी 3 . काली 


लाल और काली गाजर दोनों में समान गुण पाए जाते हैं। गाजर में विद्यमान vitamin A शरीर को शक्ति प्रदान करने वाला टॉनिक है। इसके नियमित सेवन से बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है, दुबले-पतले लोग गाजर का सेवन करके अपना वजन कई पौंड बढा सकते हैं। हिंदी में गाजर, english में carrot और लेटिन में Dacus Carota कहते हैं। 


 गाजर में beta carotin नामक रासायन पाया जाता है, जिससे इसका रंग लाल, नारंगी, और काला होता है। Bita Carotin में काले, लाल और नारंगी रंग के पिग्मेंट पाये जाते हैं। यही पिग्मेंट vitamin A का निर्माण करते हैं। 



100 ग्राम गाजर में निम्न मात्रा में पोषक तत्व पाए हैं:-



  • vitamin A 3150 मिलीग्राम,calcium        

  • 80 मिलीग्राम,phosphorus 530 मिलीग्राम, 

  • Carbohydrate १०.% 

  • प्रति 100 ग्राम गाजर से हमे 48 calorie ऊर्जा मिलती है। 


  गाजर की खास बात ये है कि  इसमें अनेकों रोगों से निजात का काम करती है:-


1 . गाजर  रोजाना खाने से cholesterol की मात्रा कम होकर नियंत्रित होती है। 


2 . गाजर में vitamin A की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आँखों की रौशनी के लिए अतिआवश्यक होता है। इसमें Beta-Carotene और पोटैशियम भी मौजूद होता है.


3 . गाजर का सलाद रोजाना सेवन करने से हमारी त्वचा में चमक पैदा होती है। गाजर हमारे खाने से रक्त की विषाक्तता खत्म होकर कील-मुहाँसों से छुटकारा मिलता है। 


4 . रोजाना गाजर खाने से हमारे शरीर में sugar की मात्रा कम होती है, गाजर में उपस्थित potassium, magnesium, और manganese के साथ मिलकर blood-sugar level को नियंत्रित करता है। इस तरह हमारे शरीर में diabetes का खतरा कम होता है। 


5 . गाजर में cancer जैसी बीमारी से लड़ने की बहुत शक्ति होती है, इसमें carotinoids नामक एक ख़ास तत्व पाया जाता है, जिससे prostate, colon, और breast cancer से लड़ने की अद्भुत क्षमता होती है। गाजर नियमित खाने वाले लोगों में आंत का कैंसर भी सम्भावित रूप से 24% तक कम होता है। 


6 . गाजर में carotinoids होता है जिससे ह्रदय रोगियों को लाभ मिलता है। 


7 . गाजर में fibre भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इससे पाचनक्रिया तंदुरुस्त होती है। 


8 . गाजर में calcium की उपस्थिति हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूती देती है। 


9 .  गाजर का juice पीने से Himoglobin बढ़ता है। 


10 . गाजर में सन्तुलित भोजन के सम्पूर्ण गुण होते हैं जो हमें मानसिक, शारीरिक और nervous शक्ति पैदा करती है। 


11 . 100 ग्राम गाजर के रस में 10 ग्राम शहद मिलकर रोज सेवन करने से ह्रदय की दुर्बलता दूर होती है। 


12 . जिस तरह नारियल की झाड़ू गन्दे फर्श के साफ़ करती है उसी तरह गाजर हमारे पेट की सफाई करती है। ये हमारी आँतों को खर्च-खर्च कर मल निकालती है। इससे अपच दूर होता है और दस्त भी ठीक होते हैं। 


13 .  अगर दोपहर के भोजन में 200 ग्राम कच्ची गाजर खाई जाये तो कब्ज दूर होने में अत्यंत लाभ प्राप्त होता है। इसके सेवन से आंतें अधिक क्रियाशील होती हैं। 


14 . गाजर को उबाल कर उसकी लुगदी बनाकर अगर घाव पर लगाया जाये तो घाव शीघ्र भरकर लाभ मिलता है, गाजर रक्त की सफाई करने में बहुत सहायक है।


इसलिए हमारे शरीर में कोई भी रक्त के विकार से होने वाली बीमारी जैसे कील, मुहांसों, खाज-खुजली, में गाजर का रस, और गाजर की रोटी बेहद लाभकारी है। 


गाजर सच में एक अमृतफल है क्योंकि इसके फल, पत्ते, और बीज के अनेकों लाभ ठन।  गाजर के पत्ते हरे, चोडे और  मोठे होते हैं।  पत्तों की भाजी बहुत अधिक पोष्टिक, पचने में आसान, स्वादिष्ट होती है।


हमारे शरीर को 1 किलो गाजर से जितना iron मिलता है उतनी ही मात्रा का iron हमें  गाजर की 104 ग्राम पत्ती से मिल जाती है। 


गाजर हमारे लिए अत्यंत लाभकारी है, इसके साथ ही इससे कुछ हानि भी होती है। गाजर का सेवन करने वाले लोगों को पेचिस, ulcer, या loose-motion की अवस्था में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 




2 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने