कब्ज आखिर है क्या ? कब्ज से बचने के ख़ास कारगर उपाय





कब्ज आखिर है क्या ?:


जब किसी इंसान को सामान्य रूप से मल त्याग करने में परेशानी हो और ऐसी स्थिति में आँतों में मल(Potty) रुक जाता है तो उसे कब्ज होना कहते हैं।


किसी को दिन  बार मल विसर्जित होता है तो किसी को २ या ३ बार। कुछ लोग हफ्ते भर में ही २ या ३ बार मल विसर्जित करते हैं।







कब्ज आखिर है क्या ? कब्ज से बचने के ख़ास कारगर उपाय




और ऐसे समय में मल को बाहर धकेलने  जोर लगाना पड़ता है, कब्ज के कारण रोगी का पेट फूल जाता है।

उसे बेचेनी अनुभव होती है। कब्ज किसी भी आयु वर्ग को हो सकता है।  अधिकतर देखा गया  कि ये परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों में ज्यादा देखी  गयी गई है।  

प्राकृतिक चिकित्सा के मूल तत्व चाय से होने वाले 10 मुख्य नुकसान


 कब्ज  के खास कारण : 


*जो लोग सैर, कसरत और शारीरिक मेहनत करने से कतराते हैं।

*मल त्याग की ईच्छा होने पर भी मल के वेग को रोककर रखना।

*पेट साफ़ करने वाली दवाइयों का लगातार सेवन करने से जिगर और आंत

की नाजुक झिल्ली एवं स्नायु तन्त्र अधिक कमजोर और निष्क्रिय हो जाते हैं।

इससे आँतों में जलन यानि कोलायटिस रोग उतपन्न हो जाता है।

*शरीर में थायरॉइड और पिटयूटरी के स्राव की कमी से।

*अनियमित खानपान और अनियमित दिनचर्या ही कब्ज का मूल कारण है।

यह एक आम बीमारी है, कब्ज है तो आम बीमारी लेकिन ये अपने  बीमारियां ले आता है ।

*जब हमारे पाचन तन्त्र(Digestive System) में कोई गड़बड़ होती है तब कब्ज

हो जाती है, और ये गड़बड़ हमारे खान-पान पर निर्भर करती है।

*जब हम तरल पदार्थ कम मात्रा में लेते हैं तब कब्ज होता है। जिससे हमारी

आँतों में मल सूख जाता है और हमे उसे  बाहर निकालने में मुश्किल महसूस

होती है।

*भोजन में रेशेदार(Fibrous) फल और सब्जी की कमी के कारण  कब्ज होता है।

*भोजन में तला-फला ज्यादा मात्रा में खाना।

*दिन भर में ज्यादा बार चाय या कॉफी पीना।

 
ये भी जरूर पढ़ें:

योगासन करने के फायदे, Health Benefits Of Yoga In Hindi




कब्ज दूर करने के उपाय-






*रात को सोते समय दूध में अरण्डी के तेल(Castor oil) को मिलकर पीने से 

कब्ज दूर होती है।


*शाम को हल्का गर्म पानी पीकर सोएं।


*प्रातः गुगुना पानी पीकर शौच जाएँ।


*भोजन के उपरांत कुछ देर वज्रासन(Thunderbolt pose) की मुद्रा में बैठें।

*भोजन के साथ घूंट-घूंट पानी पीना बंद करें।


*अगर लगातार कब्ज की समस्या है तो कुछ दिन प्रातः सेंधा नमक(Rock 

Salt) युक्त मठ्ठा पीना चाहिए।

 

*कब्ज से पीड़ित रोगी को सफेद नमक का प्रयोग कम करना चाहिए।

 

*गुड़(Jaggery) और सौंठ(Dry Ginger) मिला कर खाएं।

 

*भोजन के बाद अगर उपलब्ध हो तो थोड़ा सा गुड़ खाएं तो कब्ज का निवारण होता है ।

ये भी जानें:

"चाय से होने वाले 10 मुख्य नुकसान"

*भोजन के बाद उपलब्ध हो तो छोटी इलायची या छोटी हरड़(Myrrh) चूसें।

 

*भोजन में रेशेदार पदार्थों के प्रयोग को बढ़ाएं।

 

*किशमिश(Rasin) और गुलकंद का प्रयोग भी कब्ज नाशक होता है। 

*काली मिर्च(  ), काला नमक और सौंठ का सम्भाग यानी बराबर मात्रा में चूर्ण बनाकर ठंडे पानी के साथ सेवन करने से कब्ज दूर होती है ।

*पुराने कब्ज को दूर करने के लिए शाम के भोजन के स्थान पर दूध में

मुन्नका और सौंफ उबाल कर पीना चाहिए।

*पेट में सड़े मल को बाहर निकलने के लिए गर्म पानी के साथ ५-१० ग्राम 

मीठा सोडा लें।

 

*बेल, पपीता, अमरुद और आड़ू इत्यादि के प्रयोग से भी कब्ज दूर होती है।

*कब्ज से बचने का सबसे सर्वोतम उपाय चोकर समेत आटे की की रोटी

खाएं। भोजन को चबा-चबा कर खाएं। आवश्यकता से कम और जब भूख लगे

तब ही खाएं।  

 

"दोस्तों कब्ज बहुत बड़ी बीमारी है, इससे बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए। अपने स्वास्थ्य को प्यार करना सीखिये, ये हमारा जीवन बहुत अनमोल है।  अगर हम इसका ध्यान रखेंगे तो लम्बे समय तक एक खुशहाल जीवन जियेंगे। "



6 टिप्पणियाँ

  1. एक और बेहतरीन जानकारी. अनियमित जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण मै खुद कई बार कब्ज से परेशान हो जाता हूँ. भोजन के बाद गुड़ और इलायची का उपाय मुझे ज्यादा पसंद आया. गुड़ के और भी फायदे मैंने पढ़ रखे हैं लेकिन मैंने आज तक इसका सही उपयोग नही किया. अब कब्ज हो या न हो गुड़ या इलायची का सेवन नियमित तौर पर करूंगा.
    पिछली बार आपके वेबसाईट पर आया था तो आपको subscribe करना भूल गया था, जिस कारण indiblogger में आपका पोस्ट सर्च करना पड़ा लेकिन इस बार मैंने आपकी साईट को subscribe कर लिया है जिससे आपके सभी नए पोस्ट मुझ तक आसानी से पहुँच जाए.

    जवाब देंहटाएं
  2. Rahul जी,
    आपका बहुत शुक्रिया. मेरी दी गयी जानकारी अगर कुछ लाभ दे पाए तो इससे बढ़कर मेरे लिए और ख़ुशी क्या होगी.

    जवाब देंहटाएं
  3. […] समझ जाता है कि  अम्लपित है, इसी तरह कब्ज, खांसी-जुकाम के रोगी भी सिर दर्द का […]

    जवाब देंहटाएं
  4. […] सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज़ से राहत मिलती है, रात को सोते समय 5 […]

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने